spot_img

महिला AAP विधायक घरेलू हिंसा की शिकार:पति CCTV में थप्पड़ मारते दिखे, आसपास मौजूद लोगों ने धक्का देकर दूर किया

Must Read

पंजाब के तलवंडी साबो से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर घरेलू हिंसा की शिकार हो गईं। उन्हें पति सुखराज बल ने थप्पड़ मारा। यह मामला जुलाई महीने का है। हालांकि, इसकी CCTV रिकॉर्डिंग अब सामने आई है।

- Advertisement -

विधायक बलजिंदर कौर और उनके पति सुखराज बल ने इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक, पति से विवाद के बाद बलजिंदर ससुराल छोड़ मायके रहने चली गई हैं।

बहस के बाद पति ने थप्पड़ मारा
वीडियो में बलजिंदर और उनके पति सुखराज को बहस करते देखा जा सकता है। वीडियो में सुखराज अचानक विधायक पत्नी को थप्पड़ मारते हैं। बलजिंदर और सुखराज के पास कुछ लोग खड़े हैं, जो रोकने की कोशिश करते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सुखराज को वहां से हटाने के लिए कुछ लोग धक्का तक देते हैं।

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि विधायक का घरेलू हिंसा का शिकार होना दुखद है। अभी तक यह मामला उनके घर की चारदीवारी में था। अब इसका वीडियो पब्लिक प्लेटफार्म पर आ गया है। इसलिए आयोग इसका नोटिस लेकर कार्रवाई करेगा।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -