Home Astrology कुछ ही घण्टों में 15 टन लोहे का पुल काट ले गए...

कुछ ही घण्टों में 15 टन लोहे का पुल काट ले गए कबाड़ी , ढोढ़ीपारा वार्ड में नहर पर बना था पुल सुरक्षा के हवाई दावे हुए धराशायी

0
66

IMG 20260121 WA0036 IMG 20260121 WA0039 IMG 20260121 WA0038 IMG 20260121 WA0037

कुछ ही घण्टों में 15 टन लोहे का पुल काट ले गए कबाड़ी

ढोढ़ीपारा वार्ड में नहर पर बना था पुल

सुरक्षा के हवाई दावे हुए धराशायी

कोरबा में सुशासन के साथ पुख्ता कानून व्यवस्था के हवाई दावों की पोल पट्टी लगातार खुल रही है। लंबे समय तक शांत रहने के बाद एक बार फिर से कबाड़ियों का गिरोह सक्रिय हो गया है। हद तो तब हो गई जब पिछली रात रशियन हॉस्टल के पास नहर में बना लोहे का पुल ही पार कर दिया गया। इस घटना से आसपास के लोग भौचक भी हैं और नाराज भी।

कोरबा के ढोढ़ीपारा वार्ड में हसदेव बायी तट नहर पर लोगों की सुविधा के लिए पिछले वर्षों में जल संसाधन विभाग के द्वारा लोहे का पुल बनाया गया था। अनुमान है कि 15 से 20 तन लोहा का उपयोग इसमें किया गया था। नहर के दोनों किनारो पर काफी मजबूत स्ट्रक्चर डालने के साथ पुल को तैयार किया गया। आसपास के सैकड़ो लोग प्रतिदिन पुल का उपयोग करते रहे हैं। खबर के अनुसार पिछली रात हैरान कर देने वाले घटनाक्रम में कबाड़ियों की गैंग ने लोहे पुल को काटकर गायब कर दिया। अगली सुबह निस्तार के लिए यहां पहुंचे लोगों ने जो तस्वीर देखी तो वह हैरान रह गए। क्षेत्र के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने बताया कि निश्चित तौर पर इस घटना को केवल कबाड़ियों ने ही अंजाम दिया है। उनके अलावा और कोई हो नहीं सकता। पार्षद ने बताया कि कम से कम 15 टन लोहा यहां से पार किया गया है। क्षेत्र के लोग काफी नाराज हैं हमने इस बारे में पुलिस अधीक्षक से बात की है। हम चाहते हैं कि मामले की जांच पड़ताल के साथ गिरोह पर कार्रवाई हो। कोरबा जिले के कल फील्ड में पिछले कुछ दिनों से डीजल और कोयल की चोरी के मामले पकड़ में आने से एक बात तो साबित हो गई है कि पिछले वर्षों में एक्टिव रहे तस्करों और चोरों की मंडली फिर से फार्म में आ गई है। समय के साथ वह मुख्य धारा में वापसी कर रही है इसे समझना चाहिए। याद रहे कोरबा में अभी भी कबाड़ियों के अड्डे चल रहे हैं छोटे-मोटे स्तर पर यहां वहां से स्क्रैप इकट्ठे करने वाले लोगों का दावा है कि राताखार क्षेत्र में इडकी खपत आसानी से की जा रही है। अगर पुलिस का कहना है कि कबाड़ का काम बंद है और सब कुछ सही चल रहा है तो फिर भारी वजनी लोहे के पुल को काटने वाले चोर उचक्के क्या दूसरे ग्रह से कोरबा तक पहुंच गए हैं। पिछले के मौके पर सुरक्षा के नाम पर कम्युनिटी के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ऐसे में अब जरूरत इस बात की भी है कि सुरक्षा के मामले में पिछड़े हैं और जहां तक पुलिस की नजर नहीं है वहां भी इस प्रकार की व्यवस्था की जानी चाहिए।