अंबिकापुरl छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र के बाजारडांड में उस समय लोग हैरान हो गए जब एक मोटरसाइकिल को धूं धूं कर जलते देखा। एक महिला मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डाल रही है जिसके कारण आग ने भयानक रूप दिखाया और देखते ही देखते मोटरसाइकिल जलकर कबाड़ बन गई।
पता चला है कि जिस महिला ने मोटरसाइकिल को आग के हवाले किया उसका पति उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता था। जिसके कारण क्रोध में पत्नी ने बाइक को जलाकर अपना गुस्सा शांत किया



