spot_img

पत्नी फंदे पर झूली, पति VIDEO बनाता रहा:ससुराल वालों को क्लिप भेजी, महिला के माता-पिता पहुंचे तो बेड पर पड़ा था शव

Must Read

acn18.com कानपुर/कानपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि जब महिला फंदा गले में डाल रही थी, तब पति उसी कमरे में था। वह मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पति ने इस वीडियो को पत्नी के घर वालों को भेज दिया। वीडियो देखकर महिला के परिजन दौड़ते-भागते घर पहुंचे। वहां वो बेड पर बेसुध हालत में पड़ी थी। परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

दिवाली के अगले दिन की घटना
घटना 25 अक्टूबर की रात यानी दिवाली के अगले दिन की है। कानपुर में नौबस्ता के गुलमोहर विहार में संजीव गुप्ता पत्नी शोभिता के साथ रहते थे। पति की मौजूदगी में ही शोभिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर में ससुर सुशील गुप्ता, सास, जेठ शिवम व जेठानी भी रहती हैं। महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।

18 फरवरी 2017 को शोभिता की शादी संजीव गुप्ता के साथ हुई थी। संजीव का मोबाइल का बिजनेस है।
18 फरवरी 2017 को शोभिता की शादी संजीव गुप्ता के साथ हुई थी। संजीव का मोबाइल का बिजनेस है।

वीडियो बनाकर पति ने ससुराल वालों को भेजा
शोभिता के माता-पिता कानपुर के किदवई नगर ई-ब्लॉक में रहते हैं। पिता राजकिशोर गुप्ता ने बताया, “18 फरवरी 2017 को शोभिता की शादी संजीव गुप्ता से की थी। संजीव की सागर मार्केट में मोबाइल की दुकान है। शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित कर रहे थे। 25 अक्टूबर को इतना परेशान किया कि उसने जान दे दी।”

पिता ने कहा, “दुखद यह है कि जब मेरी बेटी फांसी लगा रही थी, तब दामाद संजीव वीडियो बनाता रहा। इसके बाद उसने वीडियो भेज दिया। करीब सवा घंटे बाद हम लोग वहां पहुंचे तो बेटी बेड पर पड़ थी। उसका शरीर ठंडा हो चुका था। हम उसे हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया।”

फोन करके कहा- आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया
शोभिता के परिजनों ने बताया कि 25 अक्टूबर की 12.48 बजे संजीव ने फांसी लगाते हुए वीडियो भेजा था। इसके बाद जब हम लोग पहुंच रहे थे, तभी एक घंटे बाद उसने शोभिता के फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर दी।

2017 में शोभिता और संजीव की शादी हुई थी। दोनों का परिवार कानपुर में ही रहता है।
2017 में शोभिता और संजीव की शादी हुई थी। दोनों का परिवार कानपुर में ही रहता है।

आरोपी पति बोला-हरकतें दिखाने के लिए बनाया वीडियो पुलिस ने आरोपी पति संजीव गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान संजीव ने बताया कि 25 अक्टूबर को पत्नी शोभिता से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह फांसी लगाने की बात कहकर पंखे में फंदा बना रही थी, तो उसका वीडियो बनाकर मायके वालों को भेज दिया। इस दौरान उसने फांसी नहीं लगाई और उतर आई।

पति ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों को वीडियो भेजते हुए कहा कि अपनी बेटी की हरकतें देख लो। संजीव ने यह भी कहा कि उसी दिन थोड़ी देर बाद फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद शोभिता ने कमरे में फांसी लगा ली। पति ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे लग रहा था कि वह पत्नी फांसी लगाने की धमकी या फिर नाटक कर रही है। हालांकि, कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया।

शोभिता के पिता ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसके पति ने फोन करके बेटी के सुसाइड की सूचना दी।
शोभिता के पिता ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसके पति ने फोन करके बेटी के सुसाइड की सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के बाद महिला ने सुसाइड किया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कमरे की फॉरेंसिक जांच कराई गई है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

देखिए वीडियो:रेल इंजन पर चढ़ बिजली तार छूते ही धमाका :बुरी तरह झुलसा युवक अस्पताल में भर्ती, पंजाब से लौट रहा था छत्तीसगढ़

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री साय विज्ञान भवन में नक्सल ऑपरेशन पर देंगे जानकारी, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 10 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...

More Articles Like This

- Advertisement -