spot_img

मंदिर तक दंडवत जाकर विधवा महिलाओं ने मांगी अनुकंपा नियुक्ति:हाथ में रखा नारियल, सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की; कई दिनों से जारी है प्रदर्शन

Must Read

acn18.com रायपुर/रायपुर में फिर से अनुकंपा नियुक्ति संघ की महिलाओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। महिलाएं बूढ़ातालाब धरना स्थल से गणेश मंदिर तक दंडवत पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने वहां पूजा पाठ किया है और सरकार के सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की है।

- Advertisement -

महिलाएं हाथों में नारियल फूल और अगरबत्ती लेकर धरनास्थल से निकलीं। मगर लोग तब हैरान हुए, जब ये पूरे रोड दंडवत होते हुए मंदिर तक गईं। लोग रुक कर भी मामले को समझने की कोशिश करते दिखे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं थी।

कई दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं महिलाएं।
कई दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं महिलाएं।

दरअसल, ये सभी महिलाएं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आईं है और रायपुर में आंदोलन कर रही हैं। ये सभी पंचायत स्तर के उन शिक्षकों की पत्नियां हैं जिनकी हादसे या बीमारी की वजह से मौत हो गई। इनका कहना है कि सरकारी नौकरी में कमाने वाले व्यक्ति की मौत के बाद परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का नियम होता है। मगर हमें आज तक नहीं मिला है। जिसके चलते कई दिनों से अनुकंपा नियुक्ति संघ के बैनर तले महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। इसके पहले यही महिलाएं मंत्रेी रविंद्र चौबे के घर कटोरा लेकर पहुंच गई थीं।

रोड पर अनोखा प्रदर्शन।
रोड पर अनोखा प्रदर्शन।

प्रदर्शन के बाद संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृघे ने कहा भगवान गणेश जी बहुत दयावान हैं। वे हम पर दया करेंगे। साथ ही सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करेंगे। यहां हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य की विधवा बहू बेटियां पिछले 52 दिनों से सड़कों में बैठने के लिए मजबूर हैं। महिलाओं से मिलने समय-समय पर पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता पहुंच चुके हैं। पिछले सप्ताह मंत्री टीएस सिंहदेव ने धरना स्थल पर जाकर इन महिलाओं से मुलाकात की और इन्हें आश्वासन दिया था। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी इन महिलाओं से मुलाकात कर चुके हैं।

‘मैं तो मां का दूध पीया हूं’:मंत्री लखमा बोले-केदार कश्यप ने पीया है तो राज्यपाल के पास जाएं; राजभवन में फंसा है CG का आरक्षण

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -