Home Astrology रेत माफिया को कौन दे रहा है संरक्षण

रेत माफिया को कौन दे रहा है संरक्षण

0
9

रेत माफिया को कौन दे रहा है संरक्षणScreenshot 20260409 133033 Gallery

रेत के इस खेल में आखिर कौन है असली खिलाड़ी? कौन दे रहा है माफियाओं को खुली छूट? और क्यों खामोश हैं जिम्मेदार अधिकारी?”

जांजगीर-चांपा, अब सिर्फ एक जिला नहीं, बल्कि अवैध रेत उत्खनन का गढ़ बनता जा रहा है। जी हां… जिला मुख्यालय से महज़ 40 किलोमीटर दूर धार्मिक नगरी शिवरीनारायण—जहां बहती है छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा महानदी… उसी महानदी का सीना आज बेरहमी से छलनी किया जा रहा है। देखिए ये तस्वीरें… कैसे दिनदहाड़े रेत माफिया भारी मशीनों से नदी का सीना चीर रहे हैं, कैसे नदी किनारे रेत के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ खड़े कर दिए गए हैं और सबसे बड़ी बात—ये सब हो रहा है खुलेआम! ना किसी का डर, ना कानून का खौफ, क्योंकि रेत माफियाओं को पता है—विभाग में बैठे जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ मूकदर्शक हैं! बार-बार खबरें प्रकाशित हुईं… बार-बार सवाल उठे… लेकिन हर बार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिला। जमीनी हकीकत आज भी वही है—रेत माफिया बेखौफ हैं और प्रशासन बेखबर या यूं कहें बेपरवाह!

आखिर क्यों चुप हैं अधिकारी? क्यों नहीं हो रही कार्रवाई? क्या माफियाओं को मिल रहा है संरक्षण? या फिर सिस्टम पूरी तरह हो चुका है फेल? महानदी… जो जीवन देती है…
आज उसी का अस्तित्व खतरे में है! अगर अभी नहीं जागे जिम्मेदार… तो आने वाली पीढ़ियां सिर्फ तस्वीरों में देखेंगी ये नदी!

अब बड़ा सवाल—
क्या खबर के बाद जागेगा प्रशासन? क्या होगी रेत माफियाओं पर सख्त कार्रवाई?
या फिर ये मामला भी दब जाएगा फाइलों के नीचे? हम पूछते रहेंगे… क्योंकि ये सिर्फ खबर नहीं—आपकी, हमारी और प्रकृति की लड़ाई है!