स्मृति ईरानी ने अमेठी स्थित घर में, तो राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान मंदिर में की पूजा, थोड़ी देर में नामांकन.VIDEO

0
48

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव में सोमवार का दिन दिग्गज नेताओं के नामांकन का है। आज लखनऊ से भाजपा के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बिहार की सारण लोकसभा सीट से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य नामांकन दाखिल करेंगी। इन सीटों पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग होगी।

राजनाथ सिंह लगातार दो बार से लखनऊ लोकसभा सीट जीत रहे हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस-सपा के साझा उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा से है।नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ में हनुमान मंदिर में पूजा की।

अमेठी में 2019 में राहुल गांधी को स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने इस बार भी स्मृति को मैदान में उतारा है, लेकिन कांग्रेस अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है।

बिहार की सारण लोकसभा सीट से महागठबंधन से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के मुकाबला एनडीए से बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी से है।