Home छत्तीसगढ़ रायबरेली जाते वक्त राहुल ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए:वोटिंग के दौरान...

रायबरेली जाते वक्त राहुल ने हनुमान मंदिर में दर्शन किए:वोटिंग के दौरान भी यहां पूजा की थी; सांसद चुने जाने के बाद तीसरा दौरा

0
45

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लखनऊ पहुंच गए हैं। वह एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल का अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में तीसरा और यूपी का 5वां दौरा है।

वह रायबरेली में शहीद चौक के उद्घाटन समेत कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा भी साथ रहेंगे।

महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनाव और वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के बीच अचानक राहुल के यूपी दौरे को लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने  को बताया, ‘राहुल रायबरेली में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे।’लखनऊ एयरपोर्ट पर चलते-चलते राहुल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

देश के प्रधानमंत्री और नेता प्रतिपक्ष दोनों यूपी से हैं। मोदी वाराणसी से चुनाव जीतने के बाद दो बार अपने संसदीय क्षेत्र आ चुके हैं।

पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

राहुल गांधी 53 करोड़ की 9 सड़कों का लोकार्पण करेंगे। राहुल के साथ सिलापट्ट पर दिनेश प्रताप सिंह का भी नाम लिखा है। लोकसभा चुनाव में दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े थे।