spot_img

मारपीट में बेटा अपाहिज हुआ तो पिता ने आरोपी की करवा दी हत्या, खुलासा

Must Read

कवर्धा। जिले के दशरंगपुर चौकी के चुचरुंगपुर गांव के तालाब में बीते दिन रोहित चंद्रवंशी की लाश मिली थी, इस अंधे क़त्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। रोहित की हत्या 2 साल पुरानी रंजिश के चलते हुई थी, पुलिस ने हत्या की सुपारी देने वाले एक नेत्रहीन शख्स और हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक नेत्रहीन नकुल के बेटे से रोहित चंद्रवंशी की पुरानी रंजिश थी।                                                                                                                                                         दो साल पहले रोहित और उसके साथियों ने नकुल के बेटे की पिटाई की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस पिटाई के कारण आज भी नकुल का बेटा चल फिर नहीं सकता। इस घटना के बाद दोनों के बीच 15 लाख रुपये में समझौता हुआ था, लेकिन रोहित ने नकुल को पैसे नहीं दिए, इससे नाराज होकर नकुल ने रोहित की हत्या की साजिश रची।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ में फर्जी बैंक अधिकारी बनकर पीएम आवास लोन के नाम पर ठगी, दो आरोपी दबोचे गए

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पीएम आवास का लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी...

More Articles Like This

- Advertisement -