शादी से किया इनकार तो युवती ने दे दिए प्राण

0
13

शादी से किया इनकार तो युवती ने दे दिए प्राणIMG 20260224 WA0085 IMG 20260224 WA0086

10 भाई बहनों वाले परिवार की पांचवी सदस्य 19 वर्षीय युवती ने इसलिए जहर सेवन कर लिया कि उसका प्रेमी वादा करके भी विवाह के लिए तैयार नहीं हुआ। युवती के माता-पिता और परिजन दुखी है और चाहते हैं कि उस युवक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो जिसकी वजह से युवती ने अपने प्राण दे दिए

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेंदरीपाली निवासी 19 वर्षीय कृष्णा कुमारी ने जहर सेवन कर अपने प्राण त्याग दिए। पता चला है कि कोरबा के गेवरा बस्ती निवासी रोशन नामक युवक का कृष्णा कुमारी के घर आना जाना था । दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। युवती ने जब युवक से शादी करने के लिए बात की तो वह तैयार हो गया लेकिन उसके परिजन तैयार नहीं थे। परिजन रोशन की शादी कहीं और करना चाहते थे इसलिए रोशन ने भी अपनी असमर्थता युवती के समक्ष जाहिर कर दिया।

प्रेमी के इस व्यवहार से दुखी होकर युवती ने 19 फरवरी को जहर सेवन कर लिया और फिर इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।