Home छत्तीसगढ़ बढ़ाई के घर पर वन विभाग ने मारा छापा तो लाखो का...

बढ़ाई के घर पर वन विभाग ने मारा छापा तो लाखो का चिरान और लकड़ी जब्त किया वन विभाग ने,आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में लकड़ी किया गया जब्त,

0
54

कोरबा।वन विभाग की टीम को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब सुदूर वनांचल गांव में रहने वाले बढ़ई के घर दबिश दी गई। अपने घर में बढ़ई बड़े पैमाने पर बीजा की लकड़ी से सिलपट खिड़की, के अलावा खिड़की दरवाजे दरवाजे तैयार कर रखा तैयार कर खपाने की हुआ था। उसकी निशानदेही पर टीम ने थी तैयारी करीब सवा लाख रूपए कीमती इमारती लकड़ी के अलावा फर्नीचर बनाने में उपयोग किए जाने वाले औजार जब्त किए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Image 2024 01 12 at 19.58.43 cf3787d0 WhatsApp Image 2024 01 12 at 19.58.43 9d5bbeef

कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत को -‘ बीते कुछ दिनों से चैतमा वन परिक्षेत्र में – बड़े पैमाने पर लकड़ी तस्करी की सूचना मिल रही थी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। उनके निर्देश पर वन अफसर पतासाजी में लगे थे, इस बीच अफसरों को जानकारी मिली कि ईरफ बीट के ग्राम घाटपारा में रहने वाले एक ग्रामीण द्वारा अवैध रूप से लाए गए लकड़ी का फर्नीचर तैयार करने और बेचने का काम किया जा रहा है। इस बात से डीएफओ को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर रेंजर दिनेश रात्रे ने अपने टीम के साथ घाटपारा में रहने वाले चमरू राम पिता दुलारसाय के घर दबिश दी। टीम में शामिल अधिकारी कर्मचारी उस समय भौचक्क रह गए, जब मकान के भीतर बड़े पैमाने पर बीजा की लकड़ी के सिलपट और दरवाजे खिड़की रखे मिले। जिसे अन्यत्र खपाने रखा गया था। पूछताछ करने पर चमरू ने बढ़ई का काम करने की जानकारी दी। उसने बीजा लकड़ी से सिलपट व दरवाजे खिड़की सहित अन्य सामान बनाने की बात कही। पूछताछ के दौरान वह न तो लकड़ी से संबंधित और न ही बढ़ई का काम करने वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। लिहाजा वन विभाग की टीम ने उसके मकान में रखे करीब सवा लाख रूपए कीमती बीजा लकड़ी के सिलपट, दरवाजे, खिड़की व बढ़ई के काम आने वाले औजार को जब्त कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।