spot_img

नए साल का स्वागत : अयोध्या में ‘जय श्री राम’, उज्जैन में ‘जय महाकाल’,दशाश्वमेध घाट पर की गई गंगा आरती, देखें तस्वीरें

Must Read

acn18.com / नया साल शुरू हो चुका है। आज साल का पहला दिन है। लोगों ने पटाखे फोड़कर 2024 का स्वागत किया। इसी के साथ, 2023 की विदाई हो गई। देशभर में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। महाकाल, वैष्णो देवी, गंगा घाट, स्वर्ण मंदिर सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया।

- Advertisement -

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नए साल की पहली भस्म आरती आयोजित की गई। भस्म आरती में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर साल 2024 की पहली गंगा आरती की गई। गंगा आरती के साथ-साथ सूर्य पूजा भी की गई। हजारों श्रद्धालु इस मनोरम दृश्य के साक्षी बने।

 

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि सभी को 2024 की शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि सभी के लिए यह वर्ष शांति, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।

https://x.com/ANI/status/1741610050404466974?s=20

नए साल की खुशी में टीटीडी ने मंदिर को सजाया
विश्व प्रसिद्ध आंध्रप्रदेश के तिरुमला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) ने नए साल के अवसर पर भगवान तिरूपति बालाजी के मंदिर को ताजे पुष्पों से सजाया है। मंदिर प्रशासन ने लाइटों का भी बखूबी इस्तेमाल किया है, जो देखने लायक है।

https://x.com/ANI/status/1741584141442015613?s=20

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बालको के जीईटी हॉस्टल में धूमधाम से मनाया गया ईद*

*बालकोनगर, 01 अप्रैल 2025।* वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने धूमधाम से ईद मिलन समारोह...

More Articles Like This

- Advertisement -