Home Uncategorized उत्तरी हवा से छग में बदला मौसम का मिजाज, ठंड में होगी...

उत्तरी हवा से छग में बदला मौसम का मिजाज, ठंड में होगी बढ़ोतरी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

0
126

acn18.com रायपुर। उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगी है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी,इससे ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम का रुख अभी इस प्रकार ही बना रहेगा।

प्रदेश भर में दुर्ग में सर्वाधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। साथ ही प्रदेश भर में एडब्लयूएस महासमुंद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज का मौसम

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा।

अब निम्न स्तर पर उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अब निम्न स्तर पर उत्तर से ठंडी हवाएं आ रही है। आने वाले दो दिनों तक इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान गिरेगा। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कानन पेंडारी जू में नर शावक बाघ ‘मितान’ की वायरस से मौत, दो शावकों का चल रहा इलाज, सकते में जू प्रबंधन