Home KORBA मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हुई पानी की व्यवस्था,गर्मी में किसी भी तरह...

मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हुई पानी की व्यवस्था,गर्मी में किसी भी तरह से नहीं होगी परेशानी

0
45
WhatsApp Image 2024 04 05 at 17.47.23

acn18.com कोरबा / कोरबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्टाफ के साथ-साथ मरीज और उनके परिजनों को पानी के मामले में कोई परेशानी नहीं होगी। गर्मी के मौसम पर ध्यान रखते हुए यहां पानी की उचित व्यवस्था की गई है। कुछ मामलों में तकनीकी खराबी बनी हुई थी जिसे दूर कर दिया गया है।

vlcsnap 2024 04 05 17h44m53s677

पिछले वर्षों में भारत सरकार के द्वारा कोरबा में मेडिकल कॉलेज को अनुमति दी गई थी इसके बाद से आगे का काम चल रहा है। कोरबा के पुराने जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से एफिलेटेड कर संचालित किया जा रहा है। विशेषज्ञों सहित स्टाफ की भारती के कारण न केवल कर बबल के आसपास के कई जिलों के मरीज यहां पर उपचार के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पर इन कारण से दबाव बना हुआ है। गर्मी का मौसम आने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में समस्याएं खड़ी हुई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कोरबा के सबसे बड़े हॉस्पिटल में पानी की समुचित व्यवस्था प्रबंधन की ओर से की गई। बताया गया कि वाटर एटीएम के अलावा कुछ नए पॉइंट हॉस्पिटल परिसर में बनाए गए हैं और इन्हें चालू किया जा रहा है। बताया गया कि हॉस्पिटल कैंपस में पानी से संबंधित जरूर को पूरा करने के लिए नजदीक में ही सोलर सिस्टम से चलने वाला वाटर पंप लगाया गया है। इसका दुरुपयोग करने की जानकारी मिली है। इसे व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि समस्या नाम की चीज ना रहे।

vlcsnap 2024 04 05 17h45m52s481

स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ खनिज ने आज से भी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए कई प्रकार की सुविधा और संसाधन जुटाए जा रहे हैं। इन सब कारणों से यहां की दशा बेहतर हो रही है।