spot_img

देखिए वीडियो : अमेरिका में एयर शो के दौरान दो प्लेन टकराए:जमीन पर गिरते ही ब्लास्ट हुआ, विमानों में सवार सभी 6 लोगों की मौत

Must Read

acn18.com वॉशिंगटन /अमेरिका के डलास में एयर शो के दौरान सेकेंड वर्ल्ड वॉर के 2 प्लेन टकरा गए। एयर फोर्स ने कहा- दोनों विमानों में 6 लोग मौजूद थे। सभी की मौत हो गई। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

- Advertisement -

दोनों विमानों के टकराने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयर शो के दौरान एक प्लेन बहुत तेजी में आता है और दूसरे प्लेन से टकरा जाता है। इसके बाद दोनों प्लेन के कुछ टुकड़े हवा में गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही प्लेन धरती पर गिरते हैं, तुरंत एक धमाका होता है और चारों तरफ धुआं ही धुआं दिखाई देता है।

हादसे की वजह अभी पता नहीं
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा- इस हादसे में सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान इस्तेमाल किए गए 2 प्लेन क्रैश हो गए। इनमें से एक बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और दूसरा बेल पी-63 किंगकोबरा है। फिलहाल हादसे की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हमारी जांच एजेंसी और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस दुर्घटना की जांच करेंगे।

प्लेन हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए….

2019 में भी एयरपोर्ट में क्रैश हुआ था प्लेन, 7 की हुई थी मौत
2 अक्टूबर 2019 को B-17 प्लेन ब्रैडली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया था। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हो गए थे। यह घटना में एयर शो के दौरान हुई थी। इस मामले में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने जांच की थी, उन्होंने पाया कि पायलट की गलती की वजह से ये दुर्घटना हुई थी।

ये तस्वीर 2019 की है। एक म्यूजियम में B-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। B -17 डलास में हुई दुर्घटना में शामिल विमानों में से एक था।
ये तस्वीर 2019 की है। एक म्यूजियम में B-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। B -17 डलास में हुई दुर्घटना में शामिल विमानों में से एक था।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हवाई युद्ध जीतने में B -17 का महत्वपूर्ण योगदान था। इनमें 4 इंजन होते हैं।
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हवाई युद्ध जीतने में B -17 का महत्वपूर्ण योगदान था। इनमें 4 इंजन होते हैं।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -