spot_img

देखिए वीडियो: पुलिसकर्मी के घर निकला सांप , लोग आए दहशत में , सर्पमित्र ने किया सांप का रेस्क्यू

Must Read

ACN18.COM कोरबा/ कोरबा शहर में सांप निकलने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। रोजाना जहां तहां सांप निकल रहे है,जिससे लोगों की सांस सांसत में फंस रही है। पुलिस लाईन कोरबा में ऐसी ही एक घटना सामने आई जहां नंद लाल सोनवानी के घर के कीचन में जहरीला नाग पहुंच गया। पुलिस कर्मी की पत्नी बच्चों के लिए नास्ता बना रही थी तभी कीचन में उसने काला नाग देखा। तत्काल सर्पमित्रों को जानकारी दी गई जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और नाग का रेस्क्यू किया।

- Advertisement -

पुलिस लाईन कोरबा में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई नंद लाल सोनवानी नामक पुलिसकर्मी के घर काला नाग प्रवेश कर गया। सुबह-सुबह पुलिसकर्मी की पत्नी बच्चों को स्कूल भेजने नास्ता बनाने की तैयारी कर रही थी। जैसे ही उसने कीचन के उपर रखे डब्बे की तरफ हाथ बढ़ाया वैसे ही वहां उसने वहां पर काला नाग होना पाया। सांप को देखते ही उसके होश उड़ गए और वहां से भागकर बाहर आकर अपने पड़ोसियों को जानकारी दी। मदद के लिए तत्काल उन्होंने सर्पमित्रों को फोन किया। मौके पर पहुंचे सर्पमित्रों ने सांप का रेस्क्यू किया तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।

मीडिया के माध्यम से सर्पमित्रों ने आम जनता से अपील करते हुए कहा,कि अगर आपके घर के आस-पास कहीं भी सांप निकलता है,तो उसे नुकसान पहुंचाने के बजाए सीधे सर्पमित्रों को सूचित करें ताकी लोगों के साथ ही सांप की भी जान बच सके।

देखिए वीडियो : मोर बना गांव का वाशिंदा , ग्रामीण मानते हैं परिवार का सदस्य

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की नीयत से। सप्तसुरम ट्रस्ट द्वारा निरंतर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -