acn18.com भैसमा/ हमारा देश कई संस्कृति, सभ्यता, जाति और धर्म के लिए पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान के लिए जाना जाता हैं, सब की अपनी आस्था और विश्वास हैं। वही आस्था और विश्वास कोरबा जिले के ग्राम भैसमा में देखने को मिला एक व्यक्ति के घर रात 5 फीट लम्बा जहरीला नाग घुस गया, जिसकी पूजा पाठ में पूरा परिवार लग गया।
सावन के पवित्र मास में अगर नाग देवता के दर्शन हो जाए तो क्या कहने वो भी सोमवार के दिन जो भोलेशंकर की आराधाना का विशेष दिन होता है। इस दिन उनके प्रिय और कंठ का हार माने जाने वाले नाग देवता की मौजूदगी के कारण ग्राम भैसमा का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। यहां रहने वाले ग्रामीण के घर पांच फिट लंबा नाग प्रवेश कर गया। पूरी रात नाग देवता की पूजा पाठ में परिवार लगा रहा। दूध, फुल, अगरबत्ती, नारियल चढ़ाकर नागे देवता की पूजा पाठ की गई साथ ही रात भर उसकी देख रेख किया गया। लोगों को जैसे-जैसे यह बात पता चलते गई वैसे-वैसे भी पूजा पाठ करने मौके पर पहुंचते गए।लोगों ने ने बताया की सावन का महीना है। इस पवित्र महीने में स्वयं नाग देवता प्रगट हुए जिसका रात भर अगरबत्ती दूध नारियल चढ़ा कर पूजा अर्चना किया गया।घर वालों और गांव में खुशी का महौल रहा। रात भर नाग एक ही जगह रहा और किसी भी व्यक्ति को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाया। सुबह होने पर लोगों ने सर्पमित्रों को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर नाग का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ा गया।
स्नैक कैचर ने बताया कि निश्चित ही आस्था सर्व परी हैं पर हमें इस बात का भीं ध्यान रखना होगा की वो एक जीव हैं, जो खतरा महसूस होने पर अपनी रक्षा के लिए काट भी सकता हैं।सावन माह में नाग का दर्शन करना शुभ माना जाता हैं, भगवान शिव जी के गले में विराजमान नाग की पूरे भारत में पूजा किया है, साथ ही दूध चढ़ाया जाता हैं ये बात अलग हैं की साप दूध नहीं पीते।