spot_img

देखिए वीडियो: दीपोत्सव के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च ,आम जनता को दिया अमन शांति का संदेश, गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की कही गई बात

Must Read

acn18.com कटघोरा/दीपावली त्योहार पर शहर की शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए कटघोरा पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के जरिए जहां अमन पसंद लोगों को संदेश दिया कि वे बेखौफ होकर त्योहार मनाएं, वहीं असमाजिक तत्वों को चेताया कि गड़बड़ी करने पर बख्शे नहीं जाएंगे।

- Advertisement -

दशहरा और ईद के बाद पुलिस प्रशासन अब दीपावली पर्व को लेकर अलर्ट हो गया है। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ कटघोरा थाना से फ्लैग मार्च निकालते हुए पूरे नगर के मुख्यमार्ग के बाजार व बस स्टैंड में फ्लैग मॉर्च निकाला। इस फ्लैग मार्च के साथ साथ पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान के बैनर साथ लिए हुए थे। तथा थाना प्रभारी व उनकी टीम द्वारा लोगों को इस अभियान को सफल बनाने जागरूक किया गया।

फ्लैग मार्च के जरिए कटघोरा पुलिस ने लोगों को संदेश दिया,कि वे बेखौफ होकर रौशनी का पर्व मनाए। अपराधिक तत्वों पर उनके द्वारा नकेल कसी जाएगी साथ ही किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

करवा चौथ पर किस शहर में कब दिखेगा चांद, जानिए समय

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ग्रीन समिट में पेश किया ‘नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल’, पर्यावरण बचाने के लिए दिया अनूठा समाधान”*

Acn18. Com.रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्रीन समिट के तकनीकी सत्र 3 अक्टूबर 2024 अपराह्न में बस्तर की बेटी,...

More Articles Like This

- Advertisement -