spot_img

देखिए वीडियो:कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन ,राजस्व मंत्री रहे मुख्य अतिथि,बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

Must Read

acn18.com कोरबा/सार्वजनिक दुर्गा व दशहरा उत्सव समिती कोसाबाड़ी द्वारा बीती रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। दशहर मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे इसके साथ ही महापौर राजकिशोर प्रसाद व ग्रेंड एसीएन न्यूज के संपादक कमलेश यादव विशेष रुप से मौजूद रहे।

- Advertisement -

नवरात्र व दशहरा उत्सव की समाप्ती के बाद कोसाबाड़ी दुर्गा पूजा व दशहरा उत्सव समिती के द्वारा प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण पूरे दो साल तक यह आयोजन संभव नहीं हो सका था लेकिन स्थिती सामान्य होने के बाद एक बार फिर से पुरानी व्यवस्था के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत बीती रात दशहरा मैदान पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रुप में मौजूद रहे। इसके अलावा महापौर राजकिशोर प्रसाद के साथ ही ग्रेंड एसीएन न्यूज के संपादक कमेलश यादव विशेष रुप से मौजूद रहे। कवि सम्मेलन में देश विख्यात कवियों ने अपनी प्रस्तुती दी।

हास्य रस के प्रसिद्ध कवि डाॅ.सुरेंद्र दुबे ने अपनी कविताओं के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। लोग ठहाके लागकर हंसते रहे। देर रात तक कवि सम्मेलन का आयोजन चलता रहा जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इंटक पदाधिकारियों की चुनाव की प्रक्रिया तेज ,12 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट ,प्रत्याशी हुए सक्रिय

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ग्रीन समिट में पेश किया ‘नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल’, पर्यावरण बचाने के लिए दिया अनूठा समाधान”*

Acn18. Com.रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्रीन समिट के तकनीकी सत्र 3 अक्टूबर 2024 अपराह्न में बस्तर की बेटी,...

More Articles Like This

- Advertisement -