spot_img

देखिए वीडियो :धूमधाम से मनाया गया हरेली का पर्व ,कृषि औजारों की हुई पूजा पाठ, कई तरह की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Must Read

acn18.com राजनांदगांव /राजनांदगांव नगर निगम द्वारा शहर के नवागांव गौठान में गेड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला समूह की महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान कई तरह के प्रारंभिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया था।

- Advertisement -

हरेली का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए राजनांदगांव शहर के नवागांव गौठान में नगर निगम द्वारा हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के बीच पारंपरिक खेल कूद प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। हरेली के पर्व को उत्साह के साथ मनाने पहुंची महिला समूह की सदस्य उषा यादव और किरण भारती ने कहा कि इस तरह का आयोजन सेे हम अभिभूत हैं।

नवागांव में आयोजित हरेली महोत्सव के दौरान यहां कृषि औजारों की भी पूजा की गई, वहीं पारंपरिक खेल फुगड़ी खो-खो गेडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के बीच छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बढ़-चढ़कर महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।

हरेली महोत्सव के आयोजन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने भी गेडी चढ़कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन ने हरेली से ही गोधन न्याय योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत गोबर खरीदा जाता है , तो वहीं हरेली के दिन ही गोमूत्र खरीदी की भी शुरुआत की गई है। हरेली महोत्सव के इस आयोजन में बड़ी संख्या में कचरा संग्रहण केंद्र की महिलाओं के अलावा महापौर हेमा देशमुख, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, नगर निगम के पार्षद गण और कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देखिए वीडियो : मनाया गया हरेली का पर्व ,बेहतर फसल की हुई कामना

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -