वार्ड ब्वॉय ने की मरीज के साथ मारपीट,मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल का मामला

0
47

acn18.com कोरबा / कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ वार्ड ब्वॉय ने मुक्के से जमकर पिटाई कर दी। विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका पता नहीं चल सका है। घटना में गंभीर रुप से घायल मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के रुप में पदस्थ पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग की है।

vlcsnap 2024 04 24 10h56m03s405

कोरबा के मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ वार्ड ब्वॉय ने जमकर मारपीट की। घटना में गंभीर रुप से घायल मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्राम पंतोरा निवासी बिसाहू दास चौहान को उल्टी होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था,जहां ड्रिप लगाने को लेकर उपजे विवाद के बाद वार्ड ब्वॉय ने मारपीट की। मरीज की पत्नी अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के रुप में पदस्थ है,जिसने बताया,कि रात को यह घटना हुई है और उसने पुलिस से शिकायत कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

vlcsnap 2024 04 24 10h56m53s353

मामले की शिकायत पुलिस के साथ ही अस्पताल प्रबंधन से भी की गई है,देखने वाली बात होगी,कि वार्ड ब्वॉय के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई होती है।

acn marpit jila final 1