spot_img

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 12 बजे पेश होगा:किरेन रिजिजू बोले- कुछ नेता और धर्मगुरु मुस्लिमों को भटका रहे है

Must Read

Acn18.com/लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पेश होगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12 बजे इसे सदन में चर्चा के लिए पेश करेंगे। स्पीकर ओम बिरला ने बिल पर चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया है। इसमें से NDA को 4 घंटे 40 मिनट दिए गए हैं, बाकी वक्त विपक्ष को मिला है।

- Advertisement -

चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिल को समर्थन देने की घोषणा की है। दोनों पार्टियों ने अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप भी जारी किया है।

दूसरी तरफ विपक्ष बिल के विरोध में है। मामले में तमिलनाडु की AIADMK, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल और के चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति जैसी न्यूट्रल पार्टियां भी विपक्ष के साथ हैं। बीते दिन I.N.D.I.A ब्लॉक के दलों ने संसद भवन में बैठक करके बिल पर अपनी रणनीति को लेकर चर्चा की।

विपक्ष ने चर्चा का समय बढ़ाकर 12 घंटे करने की मांग भी की है। किरेन रिजिजू ने कहा है कि चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है। देश भी जानना चाहता है कि किस पार्टी का क्या स्टैंड है।

इस बीच, रिजिजू ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कह चुकी हैं कि बिल की जरूरत है, लेकिन वोट बैंक के लिए इसका विरोध कर रहे हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस का 84वां अधिवेशन:अहमदाबाद में 4 घंटे चली CWC मीटिंग; जयराम रमेश बोले- गांधीवादी संस्थाओं पर हमले हो रहे

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन हो रहा है। यह दो दिन (8 और 9 अप्रैल) चलेगा।...

More Articles Like This

- Advertisement -