spot_img

हरियाणा में वोटिंग, हिसार में BJP और कांग्रेस समर्थक भिड़े:नूंह में कांग्रेस-BSP कार्यकर्ताओं के बीच पथराव, अब तक 36.69% मतदान

Must Read

हरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 42.64% नूंह जिला में तो सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 25.89% ही मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

- Advertisement -

नूंह में वोटिंग के दौरान 3 जगह बवाल हो गया। कांग्रेस, इनेलो-बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पथराव हो गया। पथराव में 2 लोग घायल हुए हैं। बवाल को देखते हुए चंदेनी, ख्वाजा कलां और गुलालता में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। डीएसपी सुरेंद्र भी गांव का दौरा करने पहुंच गए हैं।

उधर, कुरुक्षेत्र से BJP के सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। ​​​​​​

अब तक के 8 अपडेट्स…

  • पंचकूला में BJP और कांग्रेस के वर्करों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जय श्रीराम के उद्घोष को लेकर बवाल हुआ है। पार्टी बूथ पर भाजपा के वर्कर कांग्रेस नेता चंद्रमोहन बिश्नोई की पत्नी को देखकर जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। इसका कांग्रेस वर्करों ने विरोध किया।
  • फतेहाबाद में मतदान केंद्र पर हंगामा हुआ। इनेलो बसपा उम्मीदवार की प्रिजाइडिंग अधिकारी के साथ बहस हुई। आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली के भाई मनोज को बिना परमिशन मतदान केंद्र में प्रवेश करने दिया।
  • सोनीपत में मतदान केंद्र पर कवरिंग एजेंट बदलने पर विवाद हो गया। यहां पर कांग्रेस कैंडिडेट जगबीर मलिक भी पहुंचे। उनकी पुलिस के साथ बहस हुई। इसके साथ एक जगह वोट डालने को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें 2 लोगों को चोट आई।
  • हिसार में पूर्व वित्त मंत्री एवं नारनौंद से भाजपा कैंडिडेट कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे पर बोगस वोटिंग कराने का आरोप लगाया।​
  • महेंद्रगढ़ जिला में नांगल चौधरी के धोखेरा गांव में मतदान के दौरान कांग्रेस और BJP वर्करों में झड़प हो गई। BJP का आरोप है कि कांग्रेस कैंडिडेट मंजू चौधरी के समर्थकों ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की।
  • रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए।
  • सोनीपत-पंचकूला में EVM मशीन खराब होने की शिकायत मिली। इससे वोटिंग आधे घंटे देर से शुरू हो पाई।
  • जींद के जुलाना में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिली। सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। इस बीच धक्कामुक्की भी की।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सिंथेटिक ड्रग्स रैकेट मामले में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर. राजधानी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ’’नेटफ्लिक्स मनी हाईस्ट’’...

More Articles Like This

- Advertisement -