Home Uncategorized लोकसभा स्पीकर के लिए वोटिंग थोड़ी देर में:ओम बिरला का के. सुरेश...

लोकसभा स्पीकर के लिए वोटिंग थोड़ी देर में:ओम बिरला का के. सुरेश से मुकाबला; चिराग का दावा- विपक्षी भी NDA को वोट देंगे

0
72

acn18.com नई दिल्ली/ लोकसभा स्पीकर के लिए कुछ देर में वोटिंग शुरू होगी। NDA के स्पीकर कैंडिडेट ओम बिरला का मुकाबला कांग्रेस सांसद के. सुरेश से है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दावा किया कि विपक्ष के कई सांसद NDA कैंडिडेट वोट देंगे।

बता दें कि कांग्रेस ने डिप्टी स्पीकर पद की मांग की थी, इसका जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने स्पीकर के लिए अपना प्रत्याशी उतारा है। प्रोटेम स्पीकर सदन में मतदान कराएंगे। भाजपा-कांग्रेस ने सांसदों को व्हिप भी जारी कर दिया।

संख्याबल में पलड़ा NDA का भारी है। लोकसभा में 293 सांसदों वाले NDA के पास स्पष्ट बहुमत है। I.N.D.I.A ब्लॉक के पास 233 सांसद हैं। 16 अन्य सांसद हैं। चुनाव संसद में मौजूद सदस्यों के साधारण बहुमत से होता है।

के. सुरेश को प्रत्याशी बनाए जाने पर TMC नाराज है, उसका कहना है कि हमें भरोसे में लिया बिना प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी ने TMC प्रमुख ममता बनर्जी से फोन पर बात करके उन्हें मना लिया है।

ऐसे में ओम बिरला स्पीकर पद के करीब माने जा रहे हैं। अगर बिरला जीते, तो वे दूसरी बार स्पीकर बनने वाले पहले भाजपा नेता होंगे। इससे पहले कांग्रेस के बलराम जाखड़ लगातार दो बार स्पीकर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- लोकसभा का अध्यक्ष किसी खास पार्टी का नहीं होता। वह पूरे सदन का होता है। परंपरा है कि अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना जाना चाहिए। विपक्ष के हठ के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। उनके पास पर्याप्त संख्या नहीं है। हम लोग इस बात को भी मानते हैं कि उनकी तरफ के लोग भी हमारे पक्ष में मतदान करेंगे जो इस सोच के खिलाफ है।