Home Uncategorized मुख्यमंत्री बनते ही सोशल मीडिया में बढ़े विष्णुदेव साय के फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम...

मुख्यमंत्री बनते ही सोशल मीडिया में बढ़े विष्णुदेव साय के फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम में 2,250 से बढ़कर 24 घंटे में हुए 17 हजार से ज्यादा

0
93

रायपुर।  भाजपा विधायक दल में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के पद पर विष्णुदेव साय को चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही विष्णु देव साय से उनके समर्थकों और नेताओं के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है, श्री साय को मुख्यमंत्री के पद पर ऐलान किए लगभग 24 घंटे हो चुके है। 24 घंटे पहले इंस्टाग्राम में उनके फॉलोअर्स 2 हजार 250 के करीब थे। वहीं अब सीएम साय के पर्सनल इंस्टाग्राम आईडी में फॉलोअर्स की तादाद लगातार बढ़ते ही जा रही है, उनके इंस्टाग्राम में अब लगभग 17 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके है। वहीं सोशल मीडिया में बीते दिनों विष्णुदेव साय का नाम ट्रेंड भी कर रहा था।

WhatsApp Image 2023 12 11 at 2.26.34 PM 1

11 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे थे 2274 फॉलोवर्स

अब बढ़कर 17 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए है। जो लगातार बढ़ते ही जा रहे है।

WhatsApp Image 2023 12 11 at 2.25.24 PM 1

छत्तीसगढ़ में 5 दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, ट्रेनों में पैर रखने तक जगह नही