Home छत्तीसगढ़ उदयपुर के पूर्व राजघराने का हिंसक झगड़ा:एकलिंगजी में दर्शन के बाद बदला...

उदयपुर के पूर्व राजघराने का हिंसक झगड़ा:एकलिंगजी में दर्शन के बाद बदला विश्वराज सिंह की पगड़ी का रंग, समर्थकों के साथ मंदिर से निकले

0
53

acn18.com/  उदयपुर के पूर्व राजपरिवार में छिड़ा विवाद अब भी जारी है। इस बीच आज पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ एकलिंगजी (भगवान शिव को समर्पित मंदिर) के दर्शन किए। भगवान के आशीर्वाद के बाद शोक भंग की रस्म भी हुई। इसमें उन्हें सफेद की जगह रंगीन पगड़ी पहनाई गई। इससे पहले सुबह 10 बजे विश्वराज सिंह ने समोर बाग में मंदिर से आने से पहले की रस्में निभाईं।

उन्होंने पारंपरिक तौर पर घोड़ी की पूजा की और दूसरी रस्में निभाईं। वहीं, मंगलवार को इस पूरे विवाद पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। विश्वराज सिंह मेवाड़ और लक्ष्यराज सिंह ने एक-दूसरे को सोमवार को हुई हिंसक झड़प के जिम्मेदार बताया।

दोनों ने ही सरकार व जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाए। ​​​​​​​लक्ष्यराज ने कहा कि सरकार में बैठे एक व्यक्ति के इशारे पर पूरा विवाद हो रहा है। वहीं, कलेक्टर ने सिटी पैलेस के आसपास धारा-163 (पहले 144) लागू कर दी है।

शोक भंग की रस्म और मंदिर में प्रवेश से पहले विश्वराज की पगड़ी का रंग सफेद था। मंदिर से निकलने के बाद उसका रंग लाल था।