spot_img

बिहार के 5 जिलों में हिंसा, 125 गिरफ्तार:नालंदा-सासाराम में दो दिन फायरिंग-बमबाजी; 1 की मौत, पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती

Must Read

acn18.com बिहार/ बिहार के पांच जिलों में रामनवमी की शोभायात्रा के बाद हिंसक झड़प हुई है। नालंदा के बिहार शरीफ और सासाराम में दो दिन से फायरिंग और बमबाजी हो रही है। नालंदा में गोली लगने से एक की मौत हुई है, जबकि दोनों जगहों पर कई लोग घायल हैं। दोनों जगहों पर पैरा मिलिट्री की 10 कंपनियां भेजी गई हैं। बिहार शरीफ, सासाराम और गया में 125 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

भागलपुर और गया में भी विवाद हुआ है। मुंगेर में भी शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज करके मामले को संभाला। पुलिस के मुताबिक सभी जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है।

सासाराम पुलिस ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे बम विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। जांच में पता चला है कि इनके पास ही बम था। दो को गिरफ्तार किया है। तीन घायलों को बीएचयू में भर्ती कराया गया है। झोपड़ी से एक स्कूटी मिली है।

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा के बारे में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से फोन पर बात की। उनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था की जानकारी ली। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने केंद्र सरकार की तरफ से बिहार में एडिशनल फोर्स भेजने को लेकर बात की।बिहार में आज शाम तक केंद्रीय अर्धसैनिक बल भेज दिए जाएंगे।

अपडेट्स…

  • सासाराम में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह की सभा रद्द करनी पड़ी है। यहां 5 आईपीएस अफसरों की तैनाती की गई है।
  • सासाराम में स्कूल-कॉलेज 4 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। पूरे नालंदा में धारा 144 लागू है। इंटरनेट बंद है।
  • सासाराम में BMP की 4 कंपनियां, SSB की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। RAF के 120 जवान भेजे गए हैं। शहर में 1500 जवानों की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
  • अब तक 125 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अकेले बिहार शरीफ में 77 की गिरफ्तारी हुई है। सासाराम में 32 को गिरफ्तार किया गया है।
  • बिहार शरीफ में सुरक्षा बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। यहां अब तक 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

पुलिस बोली- अफवाहों से दूर रहें, किसी ने डर से अपना घर नहीं छोड़ा
रोहतास पुलिस ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि सासाराम में मुसलमानों के डर से हिंदू अपना घर छोड़ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि यह पूरी तरह निराधार और अफवाह है। किसी ने अपना मोहल्ला नहीं छोड़ा है। हम आम जनता से अपील करते हैं कि ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सासाराम में स्थिति शांतिपूर्ण और सामान्य है।

सासाराम में दूसरे दिन भी बमबाजी
रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम के सफ्फुलागंज इलाके में शनिवार शाम को एक बार फिर बम फेंके गए। पुलिस ने घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इसमें 8 और लोगों को हिरासत में लिया गया। अब तक कुल 25 लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है।

यहां गुरुवार रात रामनवमी की शोभायात्रा के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। सहजलाल इलाके में बाइक खड़ी करने और नारे लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक पक्ष ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर शोभायात्रा से लौट रहे लोगों के साथ मारपीट की थी।

इसके विरोध में शुक्रवार को दूसरा पक्ष सड़क पर उतर गया था। सासाराम के बस्ती मोड़, चौखंडी, आदमखानी, सोना पट्टी आदि इलाके में पथराव हुआ। इस दौरान बम भी फेंके गए थे। कुछ घरों में आग लगा दी गई थी। उपद्रव में कई लोगों के घायल हुए थे। तब से स्थिति यहां तनावपूर्ण है।

बिहार शरीफ में दूसरे दिन भी फायरिंग
नालंदा के बिहार शरीफ में शुक्रवार को जहां हिंसा हुई थी, उससे 1 किलोमीटर दूर शनिवार रात फिर फायरिंग हुई। फायरिंग में एक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। पुलिस पर भी पथराव किया गया। यहां पर धारा-144 लगाई गई है।

बिहार शरीफ में शुक्रवार को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान गगन दीवान के पास दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर पत्थर बाजी हुई। फिर आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों और मकानों में आग लगा दिया। करीब 1 दर्जन गाड़ियों को आग के हवाले किया गया था। फायरिंग भी हुई थी, जिसमें 6 लोगों को गोली लगी थी। यहां पत्थर बाजी में कई घायल हुए थे।

गया में शोभायात्रा के दौरान झड़प
गया के चाकंद थाना क्षेत्र में भी रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार शाम जमकर झड़प हुई है। पुलिस पर भी एक पक्ष ने पथराव किया था। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव के बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पथराव करने वाले पक्ष के 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है।

भागलपुर में भी शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प
भागलपुर के नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई। मारपीट में एक पक्ष की महिला गंभीर रूप से घायल है। एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा
मुंगेर के गढ़ीरामपुर में शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हो गया। शरारती तत्व ने पत्थर फेंक दिया। इस पर स्थानीय और विसर्जन करने जा रहे लोगों में पथराव हुआ। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है। कई लोग जख्मी हुए। दो गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम, डीएसपी सहित कई थानों की टीम मौके पर पहुंची थी।

दुर्ग की बेटी तैराकी में रचेगी इतिहास:लगातार 8 घंटे तैरकर दर्ज करेंगी रिकॉर्ड;9 अप्रैल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड की टीम पहुंचेगी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सफलतापूर्वक संपन्न हुआ राष्ट्रीय लोग अदालत,करीब दस हजार मामलों का किया गया निराकरण

Acn18.com/कोर्ट में लंबित पड़े मामलों के निराकरण के लिए आयोजित किए गए राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब दस हजार...

More Articles Like This

- Advertisement -