spot_img

हाथियों से बचने ग्रामीणों ने अपने खेत में लगाई गई, केंदई रेंत के ग्राम पचरा का मामला, क्षेत्र में तीस हाथियों का दल कर रहा है विचरण

Must Read

Acn18.com/कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का आतंक किस कदर बढ़ गया है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि गजराजों को खदेड़ने किसानों को अब अपने खेतों को आग के हवाले करना पड़ रहा है। कटघोरा वनमंडल में केंदई रेंज के पचरा गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने अपने खेत में मौजूद पलारी में आग लगा दी ताकी हाथी उनके घरों तक न पहुंच पाए। इस ईलाके में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

- Advertisement -

कोरबा में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गजराजों के उत्पात पर लगाम लगा पाने में कोरबा का वन अमला पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है यही वजह है,कि ग्रामीणों को तरह तरह के जतन कर हाथियों को खदेड़ना पड़ रहा है। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में इन दिनों 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है,जिनके द्वारा कभी लोगोें के घरों को तोड़ दिया जाता है,तो कभी फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हाथियों के उत्पात से परेशान हो चुके ग्रामीणों ने अनोखा रास्ता अपनाया। ग्राम पचरा के ग्रामीण ने अपने खेत में मौजूद पराली में आग लगा दी ताकी हाथी जंगल की तरफ भाग जाए। हाथियों से बचने ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर है। तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं,कि किस तरह खेतों में आग लगी है और उसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -