Home Uncategorized कोल माइंस का विरोध करने वाले ग्रामीणों ने किया हंगामा. पुलिस पर...

कोल माइंस का विरोध करने वाले ग्रामीणों ने किया हंगामा. पुलिस पर पथराव तीन गाड़ियों को फूंक दिया ग्रामीणों ने. देखिए वीडियो….

0
56

रायगढ़ . रायगढ़ के तमनार में कोल माइंस का विरोध करने वाले ग्रामीण अचानक आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिए. एक पुलिस अधिकारी हमले में घायलहो गई. ग्रामीणों ने बस और तीन छोटी गाड़ियों को आज के हवाले कर दिया

पिछले 15 दिनों से जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग लेकर आंदोलन रत ग्रामीणों को शनिवार की सुबह तमनार पुलिस ने गिरफ्तार करना प्रारंभ कर दिया।यह देख ग्रामीण उत्तेजित हो गए और उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया । एक महिला पुलिस अधिकारी को भी ग्रामीणों ने नहीं बख्शा और महिलाओं ने उनकी पिटाई कर दी.आक्रोशित ग्रामीणों ने वहां से गुजर रही जिंदल की एक बस और तीन छोटे वाहनों को आग के हवाले कर दिया. सी एच पी चौक पर आंदोलन रत ग्रामीणों में से एक ग्रामीण के भी घायल होने की खबर है। इस उपद्रव के बाद जिला पुलिस प्रशासन द्वारा और पुलिस बल भेज कर स्थिति पर नियंत्रण तो पा लिया गया लेकिन घटनास्थल और आसपास के ग्रामों में तनाव व्याप्त है