Home Uncategorized कोलगा में जंगल उजाड़ने से नाराज हैं ग्रामीण.प्रशासन से की गई वन...

कोलगा में जंगल उजाड़ने से नाराज हैं ग्रामीण.प्रशासन से की गई वन विभाग की शिकायत

0
46

vlcsnap 2025 12 22 16h28m11s130

कोरबा . बनमण्डल कोरबा के अंतर्गत कोलगा में कूप कटाई के नाम पर जंगल को साफ करने का मामला गरमाया हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस में की गई शिकायत को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया। वे वन विभाग पर सवाल खड़े कर रहे है।

ये तस्वीर है कोरबा जिले के कोलगा की। पिछले दिनों यहां ग्रामीणों का टकराव वन विभाग की टीम से हुआ था। जंगल को साफ करने व कोलगा गुफा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाकर लोगों ने कटाई का सामान जब्त कर लिया था। बाद में इस घटनाक्रम को लेकर बॉडी विभाग के द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई जिस पर लगभग 50 लोगों के खिलाफ अपराध रजिस्टर्ड किया गया। लोग इस कदम से नाराज है। जिला प्रशासन के साप्ताहिक जनदर्शन में कोलगा के जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीण कोरबा पहुचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी दी और कहा की वे वह वन विभाग कि गलत कार्रवाई का विरोध करने के साथ उसे समाप्त करवाना चाहते हैं। चंद्रशेखर व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके यहां कोयला सर्वेक्षण को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। जंगल कटाई को हम बर्दाश्त नही करेंगे। कोलगा के लोगों के आरोप पर वन विभाग कह रहा है कि वहां सरकार की अनुमति से अनुपयोगी पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसमें गलत कुछ नही है।