Home छत्तीसगढ़ 7500 कलशों में देशभर से दिल्ली आएगी गांव की मिट्टी:मेरी माटी-मेरा देश...

7500 कलशों में देशभर से दिल्ली आएगी गांव की मिट्टी:मेरी माटी-मेरा देश अभियान आज से शुरू; तीनों सेनाओं के जवान ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे

0
70

केंद्र सरकार इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) मेरी माटी-मेरा देश अभियान के साथ मनाने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत आज (9 अगस्त) से की जाएगी। इसके तहत तीनों सेना- आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के कुछ जवान देशभर की ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे।

इस अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। देश के गांव-गांव से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर ये यात्रा 15 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी। ये यात्रा अपने साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधे भी लेकर आएगी।

7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को लेकर नेशनल वॉर मेमोरियल के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103वें संस्करण के दौरान इस अभियान की घोषणा की थी।

2022 में सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर 13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया था।
2022 में सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर 13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया था।

देश के शहीदों के सम्मान में अभियान का आयोजन
पीएम ने अपने रेडियो कार्यक्रम के दौरान इस अभियान का मकसद बताया था। उन्होंने कहा था कि इसका मकसद देश के लिए अपनी जान गंवाने वाले जवानों का सम्मान करना है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, वीर शहीदों की याद में देश की लाखों ग्राम पंचायतों में उनके नाम लिखे विशेष पत्थर लगाए जाएंगे।

इन्हें जल निकायों, पंचायत कार्यालयों और स्कूलों के पास लगाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी का एक संदेश (कोट) भी लिखा होगा।

पीएम ने कहा था- इससे हमें अपने कर्तव्यों का एहसास होगा
पीएम ने कहा था कि इस अभियान से हमें अपने कर्तव्यों का एहसास होगा। हमें देश की आजादी के लिए किए गए बलिदानों और स्वतंत्रता के मूल्य का एहसास होगा। इसलिए, हर देशवासी को इस अभियान में शामिल होना चाहिए।

आजादी के अमृत महोत्सव को समापन होगा
केंद्रीय संस्कृति सचिव गोविंद मोहन के मुताबिक, यह अभियान अपने समापन के साथ आजादी के 75 साल के दो साल के जश्न आजादी का अमृत महोत्सव का भी समापन करेगा।

पिछले साल सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर 13-15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया था। इसके तहत पीएम मोदी ने आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर लोगों से घर की छत पर तिरंगा फहराने की अपील की थी।