spot_img

VIDEO: भगवान बलभद्र की मूर्ति गुंडीचा मंदिर में सेवादारों पर गिरी:तालध्वज रथ से उतारते समय हादसा, 9 घायल; मूर्ति सुरक्षित

Must Read

पुरी के गुंडीचा मंदिर में मंगलवार रात 9 बजे एक हादसा हो गया, जिसमें भगवान बलभद्र की मूर्ति सेवादारों पर गिर गई। इसमें 9 सेवादार घायल हो गए।

- Advertisement -

सेवादार रथों पर से भगवान की मूर्तियां उतारकर मंदिर के अंदर ले जा रहे थे तभी मूर्ति गिर गई। - Dainik Bhaskar

दरअसल 8 जुलाई को रथयात्रा के आयोजन के बाद, गुंडीचा मंदिर में पहांडी विधि चल रही थी। सेवादार रथों पर से भगवान की मूर्तियां उतारकर मंदिर के अंदर ले जा रहे थे।

बलभद्र जी को उतारते समय सेवादार रथ के ढलान पर फिसल गए और मूर्ति उन पर गिर गई। इसमें 9 सेवादार घायल हो गए। 5 का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मूर्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

रथयात्रा के दौरान लाखों की संख्या में लोग रथ खींचने पहुंचे थे।
रथयात्रा के दौरान लाखों की संख्या में लोग रथ खींचने पहुंचे थे।

2 सेवादारों को इलाज के बाद छुट्‌टी मिली
एक घायल सेवक ने कहा कि मूर्ति से बंधी रस्सी जैसी सामग्री में कुछ समस्या के कारण यह दुर्घटना हुई। अस्पताल में भर्ती कराए गए दो लोगों को बाद में छुट्टी दे दी गई और वे अनुष्ठान में शामिल हो गए। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर चिंता जताई और घायल सेवकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को तत्काल पुरी जाकर उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री प्रावती परिदा भी पुरी गईं। उन्होंने कहा कि हम आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे।

रथ खींचने के दौरान हुई थी एक की मौत
पुरी में रथयात्रा में भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ को खींचने के दौरान दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा भीड़ में घुटन के चलते 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। बाद में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। ओडिशा CM मोहन चरण माझी ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

16 जिलों में युक्ति युक्त करण के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी

रायपुर, 4 जून 2025/ राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार राज्य के 16 जिलों के अतिशेष 4456 सहायक शिक्षकों, प्रधान...

More Articles Like This

- Advertisement -