VIDEO: लड़के-लड़कियों में चले लात-घूंसे :रील बनाती पहुंची युवती; बोली- ये है शिमला का माहौल, हरियाणावाले तो यहां भी स्वाद ले रहे

0
85

हिमाचल में शिमला के मशहूर रिज मैदान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़के-लड़की आपस में झगड़ रहे हैं। लड़का 2 लड़कियों के बाल पकड़कर खींचता है। लड़कियां भी खुद को लड़के से बचाने की कोशिश करती हैं। सभी एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते हैं।

शिमला के रिज पर लड़ाई करते लड़के और लड़की। बीच में रील बनाती लड़की। - Dainik Bhaskar

लड़ाई के बीच अचानक एक लड़की रील बनाते हुए आई और कहा- ‘ये देखो शिमला का माहौल..हरियाणावाले तो यहां भी स्वाद लेरे हां (ले रहे हैं)।’ इसके बाद हरियाणावी सिंगर केडी उर्फ कुलबीर दनोदा का ‘यार हरियाणे त’ गाना बजने लगता है।

शिमला के रिज पर लड़ाई करते लड़के और लड़की। बीच में रील बनाती लड़की।
शिमला के रिज पर लड़ाई करते लड़के और लड़की। बीच में रील बनाती लड़की।

बीच-बचाव करने के बजाय खड़े देखते रहे लोग

जिस समय लड़के और लड़कियों के बीच झगड़ा हो रहा था, काफी संख्या में आसपास के लोग खड़े होकर लड़ाई देख रहे थे। किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। कुछ लोग वीडियो बना रहे थे तो कुछ लड़ाई देखकर हंस रहे थे।

हालांकि जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो कुछ सिख युवक आए और झगड़ रहे लड़के-लड़कियों को अलग किया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, लड़के-लड़की वहां से जा चुके थे।​

शिमला के रिज पर लड़ाई का मौका उठाकर रील बनाती हुई युवती
शिमला के रिज पर लड़ाई का मौका उठाकर रील बनाती हुई युवती

टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक रिज

शिमला में घूमने के लिए हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। शिमला का रिज मैदान और मॉल रोड टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक है। गर्मियों में काफी संख्या में टूरिस्ट शिमला पहुंचते हैं। शनिवार-रविवार को भी यहां अच्छी भीड़ रहती है।

हिमाचली पहनावे में फोटो खींचवाते हैं टूरिस्ट

रिज मैदान पर आने वाले टूरिस्ट हिमचाली पहनावे में फोटो क्लिक कराते हैं। इसके अलावा, यहां कि घोड़े की सवारी भी मशहूर है। रिज मैदान पर पुराना क्राइस्ट चर्च है। इसका निर्माण अंग्रेजों के शासनकाल में हुआ था। रिज के ऊपर जाखू मंदिर है। यहां हनुमानजी की 108 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा लगी हुई है।