Home KORBA VIDEO : 47 हाथियों का दल देखा गया सड़क पार करते हुए,...

VIDEO : 47 हाथियों का दल देखा गया सड़क पार करते हुए, जान जोखिम में डाल लोग मोबाईल से बनाते रहे वीडियो

0
70

Acn18.com/जिले के कटघोरा वनमंडल के बाद अब कोरबा वनमंडल में भी हाथियों ने दस्तक दे दी है। दोनों ही वनमंडलों में हाथियों की मौजूदगी से वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कटघोरा वनमंडल से हाथियो की एक नई तस्वीर सामने आई है जहां मंगलवार को 47 हाथियों का दल कापानवापारा के बीच मुख्य सड़क को पार करता हुआ नजर आया। हाथियों के दल में कई बेबी एलिफेंट की मौजूदगी भी देखी गई है। हाथियों के कारण करीब आधे घंटे तक मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा। इस दौरान लोग जान जोखिम में डालकर हाथियों का वीडियो मोबाईल में बनाते नजर आए।