Home छत्तीसगढ़ Video।भू विस्थापितों के लिए शहादत देने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

Video।भू विस्थापितों के लिए शहादत देने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

0
61

कोरबा।26 वर्ष पहले भूमि स्थापितों के लिए संघर्ष करने वाले दो ग्रामीणों की शहादत को नमन किया गया। एसईसीएल के कुसमुंडा कार्यालय के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यालय का घेराव किया गया।

IMG 20230811 WA0005 IMG 20230811 WA0004

 

एसईसीएल की कुसमुंडा खदान के लिए जमीन अधिग्रहण के मामले को लेकर 26 वर्ष पहले भू विस्थापितों ने आंदोलन किया था। आंदोलन उग्र हो गया था तब पुलिस ने गोली चला दी थी जिसमें गोपाल और फिर तू दास नामक ग्रामीणों की मौत हो गई थी। फिर तू दास और गोपाल की शहादत को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई. इस श्रद्धांजलि सभा में ही लंबित रोजगार प्रकरणों के निराकरण, बसाहट, जमीन वापसी समेत अन्य मांगों को लेकर भूस्थापितों में संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया है