Home KORBA श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा की NCC इकाई द्वारा विश्व रचनात्मक एवं...

श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा की NCC इकाई द्वारा विश्व रचनात्मक एवं नवाचार दिवस के अवसर पर विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन. देखिए वीडियो…

0
4

IMG 20260423 WA0007 1 IMG 20260423 WA0004 1

कोरबा: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा की NCC इकाई द्वारा विश्व रचनात्मक एवं नवाचार दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत “पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता” एवं “वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिता” आयोजित की गई, जिसमें एनसीसी कैडेट ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कैडेट्स को प्रोत्साहित करते हुए महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री सुनील जैन जी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं एनसीसी कैडेट्स के भीतर छिपी रचनात्मक क्षमता को उजागर करने का एक सशक्त माध्यम हैं।उन्होंने कहा कि “NCC कैडेट्स केवल अनुशासन और नेतृत्व के लिए ही नहीं जाने जाते, बल्कि उनमें नवाचार एवं सृजनात्मक सोच की भी अपार क्षमता होती है।

उन्होंने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि वे हमेशा नई सोच के साथ आगे बढ़ें, चुनौतियों को अवसर में बदलें और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार झा ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को रचनात्मक सोच विकसित करने एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। NCC अधिकारी सुश्री नूपुर अग्रवाल द्वारा भी छात्राओं को संबोधित करते हुए रचनात्मकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत , रक्षा सेवाओं में प्रयुक्त प्रौद्योगिकी व रक्षा उपकरण जैसे विषयों पर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं वेस्ट टू बेस्ट प्रतियोगिता में अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुओं का निर्माण कर नवाचार की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की गई।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा रचनात्मकता, विषय-वस्तु, प्रस्तुति एवं उपयोगिता के आधार पर किया गया।