Home KORBA रंग गुलाल के असर से बचने करें तेल का प्रयोग,त्वचा की सुरक्षा...

रंग गुलाल के असर से बचने करें तेल का प्रयोग,त्वचा की सुरक्षा से नहीं होगी परेशानी

0
69

acn18.com कोरबा/ होली के मौके पर मौज मस्ती करने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं। इस दौरान काफी समय तक रंग गुलाल का उपयोग उनके द्वारा किया जाता है। हर्बल सामग्री सबके लिए सुरक्षित हो सकती है लेकिन रंगों में कई प्रकार के केमिकल भी मिले होते हैं जो लोगों की त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। चिकित्सकों ने बताया कि लोग इस प्रकार के दुष्प्रभाव से बचने के लिए होली खेलने से पहले प्रतिदिन उपयोग में आने वाले तेल का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से उनकी त्वचा नुकसान से बच सकती है।

vlcsnap 2024 03 21 17h14m22s181

नीला, पीला, हरा ,गुलाबी । और ना जाने कौन कौन से रंग होली के अवसर पर लोग उपयोग में लेते हैं और इसके जरिए एक दूसरे को रंगीन कर देते हैं। रंग गुलाल का उपयोग करना एक सीमा में सुरक्षित हो सकता है लेकिन अति उत्साह के चक्कर में इस प्रकार के सामानों में अब केमिकल का इस्तेमाल भी होने लगा है जो रंगों को चटक तो करता है लेकिन लोगों की त्वचा को नुकसान पहुंचता है। ऐसी स्थिति में होली खेलने का मजा कुछ देर के बाद लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है और वह कई प्रकार की समस्याओं से घिर जाते हैं। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एलर्जी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद खांडेकर ने बताया कि होली पर रंग गुलाल खेलने के कारण मसला कितना गंभीर हुआ है, यह त्वचा पर होने वाले लक्षण से स्पष्ट होता है। इस दौरान त्वचा में लालिमा हो सकती है या फिर खुजली से संबंधित परेशानियां आ सकती हैं

vlcsnap 2024 03 21 17h15m00s633

डॉक्टर खांडेकर ने बताया कि रंग गुलाल में जब कोई स्ट्रांग केमिकल का मिश्रण होता है तो इस प्रकार की परिस्थितियों उत्पन्न होती हैं ऐसे दुष्प्रभाव से बचने के लिए जरूरी है कि लोग होली खेलने से पहले अपने शरीर पर तेल लिया क्रीम लगाए। त्वचा को को ढकना भी काफी सुरक्षित विकल्प हो सकता है।

इस प्रकार के तौर तरीकों का उपयोग करने पर आपकी होली अच्छी हो सकती है । उम्मीद करना होगा कि इस खबर के माध्यम से लोग होली मनाने के दौरान डॉक्टर के द्वारा दी गई एडवाइज को ध्यान में रखेंगे और होली खेलेंगे ताकि बाद में उन्हें शिकवा शिकायत का मौका ना मिले।