Home Astrology UPDATE:गॉर्ड से मारपीट मामले में हुआ समझौता ,अनंत इमेजिन फ्लैट परिसर का...

UPDATE:गॉर्ड से मारपीट मामले में हुआ समझौता ,अनंत इमेजिन फ्लैट परिसर का मामला,डैमेज कंट्रोल में लगी रही पुलिस और पदाधिकारी

0
19

UPDATE:गॉर्ड से मारपीट मामले में हुआ समझौता

 

 

 

👉🏻अनंत इमेजिन फ्लैट परिसर का मामला,डैमेज कंट्रोल में लगी रही पुलिस और पदाधिकारीScreenshot 20260323 131105 Gallery

 

कोरबा। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत पुराना बस स्टैंड कोरबा स्थित अनंत इमैजिन सोसाइटी परिसर में गॉर्ड के साथ मारपीट और उस पर शराब उड़ेलने के मामले में अंततः समझौता हो गया।

इसकी पुष्टि करते हुए गार्ड के सुपरवाइजर महेश दुबे ने बताया कि घटना को लेकर आज सुबह पीड़ित रामनारायण ने सिटी कोतवाली में एफआईआर के लिए लिखित आवेदन दिया था। उसके आवेदन देने के बाद सोसायटी के लोगों और मारपीट करने वाले युवक के द्वारा थाना में पहुंचकर आपस में बातचीत की गई। रामनारायण ने इस दौरान स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले उसने युवक के साथ मारपीट किया था जिसका बदला 21 मार्च की रात लिया गया। इस तरह से दोनों पक्ष ने एक-दूसरे को पीट दिया और बदला पूरा हुआ तो मामला यहीं पर खत्म हो गया। हालांकि, मारपीट करने वाले युवक के द्वारा भी रामनारायण के विरुद्ध पूर्व में अपने साथ हुए घटनाक्रम को लेकर एफआईआर की बात रखी गई जिस कारण दोनों तरफ से मामला बराबर होने से सोसायटी के पदाधिकारी की मध्यस्थता में समझौते पर बात खत्म हुई।

बताते चलें कि मारपीट के इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद व समाचार प्रसारण उपरांत समिति के पदाधिकारी डैमेज कंट्रोल के लिए लगातार लगे हुए थे,इनके मुताबिक घटना उजागर होने से सोसायटी का नाम खराब हो रहा था। प्रयासों के बीच अंततः इस मामले का निराकरण समझौते के साथ हुआ। इस बीच यह सवाल बना हुआ है कि क्या इस घटना से कुछ दिन पहले वाकई में गार्ड ने उक्त युवक के साथ मारपीट करने की हिमाकत की थी…? क्या सोसायटी की जानकारी में उस दिन का मामला नहीं आया था, यदि आया था तो क्या सोसायटी ने तब गार्ड पर रहमदिली दिखाई थी,कोई एक्शन न लेकर…?