माया-अखिलेश के रिश्तों में समर्थन आभार और धन्यवाद का नया दौर चल रहा है। सपा अध्यक्ष की बसपा के वोट पर नजर है। मायावती माजरे को अच्छी तरह से भांप रही हैं। मायावती और अखिलेश यादव के रिश्तों में समर्थन, आभार और धन्यवाद का नया दौर प्रारंभ हुआ है। सपा अध्यक्ष की बसपा के वोट पर नजर है, तो बसपा सुप्रीमो भी पूरे माजरे को अच्छी तरह से भांप रही हैं। हालांकि, कुछ जानकार संबंधों के इस नए दौर के पीछे यूपी के आने वाले चुनाव का गणित भी मान रहे हैं। हाल ही में मांट (मथुरा) के भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने मायावती को यूपी का सबसे अधिक भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया था। साथ ही कहा था कि पहली बार उन्हें सीएम बनाना भाजपा की गलती थी। इस बयान के खिलाफ अखिलेश यादव खुलकर मायावती के साथ खड़े हुए। मायावती ने भी इसके लिए उनका (अखिलेश यादव)आभार जताया। यह सिलसिला और आगे बढ़ा, जब मंगलवार को अखिलेश यादव ने एक्स के जरिये मायावती के उस ‘आभार’ के प्रति धन्यवाद जताया। अखिलेश लिखते हैं- सच तो ये है कि ये ‘आभार’ उन लोगों का है जो पिछले दो दिनों से अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर अपना सक्रिय विरोध दर्शा रहे हैं।
Home देश दुनिया UP: मायावती-अखिलेश के बनते-बिगड़ते रिश्ते; आभार-धन्यवाद का नया दौर; खास रणनीति के...




