Home Uncategorized UP के CM का कल छत्तीसगढ़ दौरा : कांकेर में चुनावी सभा...

UP के CM का कल छत्तीसगढ़ दौरा : कांकेर में चुनावी सभा लेंगे योगी, भाजपा प्रत्याशी को जीताने भरेंगे हुंकार

0
45

acn18.com भानुप्रतापपुर/कांकेर. छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार चरम पर है. कांकेर जिले में पीएम मोदी के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 4 नवंबर को चुनावी सभा लेने आएंगे. सीएम योगी भानुप्रतापपुर में विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गौतम उईके के समर्थन में जनसभा करेंगे. भाजपा ने इस आयोजन काे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है.

image 2023 11 03T181327.374

जिला प्रशासन ने सुरक्षा बनाए रखने बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किए हुए हैं. लगातार भानुप्रतापपुर एसडीओपी प्रशांत पैकरा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी के राजा पांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की भानुप्रतापपुर में जनसभा है. इसके लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. बड़ी संख्या में उनको सुनने लोगों के आने की संभावना है.

मतदाताओं को जगाने शिक्षक शिवराज ने बनाया गीत,मतदान की महत्ता पर किया फोकस…देखिए वीडियो