spot_img

उन्नाव: ड्यूटी के पहले ही दिन नर्स की गैंगरेप के बाद हत्या, अस्पताल की छत से लटकाया शव

Must Read

ACN18.COM उत्तरप्रदेश/उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली के दुल्लापुरवा गांव में पांच दिन पहले शुरू हुए निजी अस्पताल में नर्स की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गयी। शनिवार सुबह अस्पताल के पीछे छत की सरिया से लटका हुआ उसका शव मिला। मां ने चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

- Advertisement -

हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दुल्लापुरवा गांव में 25 अप्रैल को ही न्यू जीवन अस्पताल का उद्घाटन हुआ था। आसीवन थाने के एक गांव की युवती ने शुक्रवार को ही यहां नर्स के रूप में काम शुरू किया था। इससे पहले वह डेढ़ साल से सफीपुर के एक अस्पताल में नर्स थी। नए अस्पताल में उसके काम का पहला दिन था, रात होने पर अस्पताल के संचालक नूर आलम ने रुकने को कहा था।

देर रात को संचालक समेत चार लोगों ने मिलकर नर्स के साथ रेप किया। उसके बाद गले में रस्सी बांधकर छत से नीचे लटका दिया। सुबह आसपास के लोगों ने नर्स को लटका देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर शव नीचे उतारा। नर्स के मुंह पर मास्क लगा था और हाथ में रुमाल था। पुलिस और स्थानीय लोगों को इस बात पर हत्या का शक हुआ।

परिजनों को सूचना पहुंची तो मां व अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। मां ने अस्पताल संचालक नूर आलम, चांद आलम, अनिल और एक अज्ञात के खिलाफ रेप व हत्या का मुकदमा लिखाया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि रेप व हत्या की रिपोर्ट लिखी गई है। एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही जबकि बाकी तीन की पुलिस तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़: पांच साल की बच्ची को दिया चॉकलेट का लालच, घर ले जाकर किया बलात्कार; 17 वर्षीय लड़का हिरासत में

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरायपाली खदान में स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी की गुंडागर्दी उजागर,एसईसीएलकर्मी के साथ की गई अभद्रता,जान से मारने का प्रयास,श्रमिक संगठन एटक ने खोला मोर्चा।देखिए...

Acn18.com/कोरबा के पाली में संचालित एसईसीएल की सरायपाली कोल परियोजना में नियोजित स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी के अधिकारी और...

More Articles Like This

- Advertisement -