Union Budget 2026 Live: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने पेश किया रिकॉर्ड 9वां बजट, विकसित भारत पर फोकस

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में Union Budget 2026 पेश करते हुए इतिहास रच दिया। यह उनका लगातार नौवां बजट भाषण है। बजट भाषण की शुरुआत में उन्होंने वैश्विक आर्थिक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि दुनिया आज टैरिफ वॉर, व्यापारिक अनिश्चितता और बहुपक्षीय व्यवस्था के संकट का सामना कर रही है। इसके साथ ही संसाधनों और सप्लाई चेन तक पहुंच बाधित हो रही है।वित्त मंत्री ने कहा कि नई तकनीकें उत्पादन प्रणालियों को बदल रही हैं, जबकि पानी, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे वैश्विक परिवेश में भारत महत्वाकांक्षा और समावेशिता के संतुलन के साथ ‘विकसित भारत’ की दिशा में आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है।
बायो-फार्मा और सेमीकंडक्टर पर बड़ा फोकस
भारत को वैश्विक बायो-फार्मा निर्माण केंद्र बनाने के उद्देश्य से वित्त मंत्री ने Bio-Pharma Shakti Yojana का ऐलान किया। इसके तहत अगले 5 वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह योजना जैविक दवाओं और बायोसिमिलर के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देगी। साथ ही India Semiconductor Mission 2.0 लॉन्च करने और इंडस्ट्री-लेड रिसर्च व ट्रेनिंग सेंटर्स के जरिए स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार करने की घोषणा की गई।
शहर, स्वास्थ्य और MSME
वित्त मंत्री ने कहा कि 5 लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। वर्ष 2026-27 में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है।
बजट में एम्स जैसे 3 नए आयुर्वेदिक अस्पताल
MSME विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये की निधि, CCUS तकनीक के लिए 20,000 करोड़ रुपये
PROI निवेश सीमा 5% से बढ़ाकर 10% करने जैसे अहम ऐलान किए गए।




