अनियंत्रित बाइक टकराई पेड़ से,एक युवक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

0
63

सड़क हादसे में एक की मौतScreenshot 20260105 154113 Gallery

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में घटित दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। यह हादसा कोटमी गांव के पास उस समय हुआ, जब दोनों युवक बहन के घर से त्योहार की रोटी पहुंचाकर वापस लौट रहे थे।
हादसे में अजय सिदार, निवासी डोमा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिल यादव, निवासी डोमा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय सिदार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए घायल अनिल यादव को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।