Home Astrology जिले में घटित अलग-अलग चार सड़क हादसे में दो छात्रों की मृत्यु-चार...

जिले में घटित अलग-अलग चार सड़क हादसे में दो छात्रों की मृत्यु-चार घायल,देखिए वीडियो

0
29

जिले में घटित अलग-अलग चार सड़क हादसे में दो छात्रों की मृत्यु-चार घायल

कोरबा जिले में 26 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो छात्र की मृत्यु हो गई, जबकि कई गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ये सभी सड़क हादसे गणतंत्र दिवस के दौरान घटित हुए। इन घटित दुर्घटनाओं से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
इन घटित दुर्घटनाओं के अंतर्गत पहली घटना कटघोरा थाना क्षेत्र की है, जहां मुकुटधर पांडे महाविद्यालय का एक छात्र ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की एक कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना लखनपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा हैं की ध्वजारोहण कार्यक्रम से वापस लौट रही 10 वर्षीय छात्रा को एक बोलेरो वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में एक छात्रा की मृत्यु हो गई।
तीसरी घटना कटघोरा से लखनपुर जाने वाले मार्ग पर घटी, जहां लखनपुर के पास एक अनियंत्रित मोड़ पर थार वाहन पलटकर नाले में जा गिरा। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
चौथी घटित घटना अंतर्गत दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं। सभी घटनाओं की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज जारी है।