Acn18.com/बिलासपुर के केंद्रीय काराबार में एक बार फिर से गैंगवार की घटना सामने आई है। दशहरा की शाम दो बंदी आमने सामने हो गए। किसी नुकीली वस्तु से बंदी लोकेश तिवारी ने नवीन निर्मलकर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग किया। घायल कैदी को सुरक्षा के लिहाज से दूसरे सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। लोकेश और नवीन की पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। इस संबंध में जेल अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।




