चाचा की हत्या करने वाले दो भतीजे गिरफ्तार ,जांजगीर जिले के ग्राम तनौद की घटना

0
145

acn18.com जांजगीर/ जांजगीर जिले के ग्राम तनौद में जमीन विवाद को लेकर अपने चाचा की हत्या करने वाले दो भतीजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की दोपहर यह घटना समाने आई थी जब खेत का सीमाकंन कराने पटवारी के पास पहुंचे चाचा के सिर को पत्थर से कुचलकर संतोष और उत्तम साहू ने हत्या कर दी। हत्या का अपराध कायम कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

vlcsnap 2023 02 03 17h09m51s828

शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तनौद में गुरुवार की दोपहर जमीन विवाद पर दो भतीजे ने मिलकर चाचा के सिर को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच मृतक खोलबहरा साहू के खेत का सीमांकन होना था जिसके लिए वो गांव के पटवारी कार्यालय के पास पहुंचा था वहां पहले से ही उपस्थित मृतक के भतीजे संतोष साहू उत्तम साहू से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों आरोपी भतीजे गुस्से में आकर अपने चाचा खोलबहरा को दिनदहाड़े पत्थर से सिर को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविंद्र अनंत अपने टीम के साथ पहुंचे और भाग रहे दोनों आरोपी को रस्ते से गिरफ्तार कर लिया है।

vlcsnap 2023 02 03 17h09m39s333

फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है वहीं इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

vlcsnap 2023 02 03 17h08m51s034

सरकारी स्कूल में आनंद मेले का हुआ आयोजन ,बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद