अज्ञात वाहन कि ठोकर से बाइक सवार दो दोस्त सड़क के नीचे 20 फिट नीचे जा गिरे,108 की टीम ने पहुँचाया अस्पताल

0
132

acn18.com कोरबा।मंगलवार की रात में एक अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को ठोकर मार कर गंभीर रूप में घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुँचीं 108 की टीम ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार कर हॉस्पिटल पहुँचाया।

पसान थाना अंतर्गत ग्राम कतरेवा निवासी योगेंद्र उम्र 25 वर्ष अपने मित्र समारू के साथ गौरेला से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान पोड़ीकला टर्निंग पॉइंट के पास एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होते हुए नीचे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में योगेंद्र के दाएं पर मे फ़्रैक्चर और समारू के दाएं कलाई में फ़्रैक्चर आई है। इसकी सूचना राहगीरों ने 108 को दी। सूचना मिलते ही पायलट कलेश्वर मेरसा और ईएमटी संतोष पटले तुरन्त घटना स्थल पर पहुँचे। 108 की टीम दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार कर पीएचसी पसान लेकर आई। वहां डॉक्टरों द्वारा बेहतर उपचार हेतु जीपीएम रिफर कर दिया गया।

IMG 20230301 WA0017

घर समारू की मान्यता परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे वापस लौटते समय तेज रफ्तार भारी वाहन ठोकर मार दिया जिसके चलते 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी और घायल अवस्था में गड्ढे पर पड़े रहे जहां राहगीरों की नजर पढ़ने के बाद 108 को फोन कर मौके पर बुलाया गया और तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

घायलों की माने तो अगर समय रहते 108 नहीं पहुंचे तो जंगली जानवरों का भी नहीं खतरा था।

रोजगार की मांग पर भू विस्थापित किसानों का धरना 487 वें दिन भी जारी