Home Astrology नीलकंठ कंपनी के दो डंपर गिरे खदान में ,कर्मचारियों की सुरक्षा के...

नीलकंठ कंपनी के दो डंपर गिरे खदान में ,कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह है कंपनी, देखिए वीडियो

0
9

Screenshot 20260407 143916 Gallery

एसईसीएल कुसमुंडा की एक ठेका कंपनी नीलकंठ के दो डंपर खदान में नीचे जा गिरे। दोनों गाड़ियों के चालक इस दुर्घटना में बाल बाल बच गए

खदान में हुई इस दुर्घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली बड़ी संख्या में कर्मचारी और खदान के अधिकारी मौके पर पहुंचे यहां नीलकंठ कंपनी के कर्मचारियों ने सुरक्षा के प्रति बरती जा रही लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया।

खदान प्रबंधन और नीलकंठ कंपनी की सेफ्टी को लेकर की जा रही लापरवाही पर कई बार कर्मचारियों और श्रमिक नेताओं ने ध्यान आकृष्ट किया है किंतु ध्यान नहीं दिया जाता जिसके कारण कई बार इस तरह की दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं