दो बाइक आपस में टकराई ,चार लोग घायल , व्यवसाईयों द्वारा सड़क पर भी कब्जा कर लिए जाने के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि, देखिए वीडियो

0
14

दो बाइक आपस में टकराई ,चार लोग घायल

व्यवसाईयों द्वारा सड़क पर भी कब्जा कर लिए जाने के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि

देखिए वीडियोScreenshot 20260216 112926 Gallery

दो बाइक में सवार चार लोग तीव्र गति से चले जा रहे थे अचानक ओवरटेक के चक्कर में आपस में टकरा गए जिसके कारण बाइक में सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही बाधित यातायात व्यवस्था को बहाल किया गया

कोरबा शहर के बुधवारी बाईपास सड़क पर यह दुर्घटना घटित हुई टक्कर इतनी तेज थी की बाइक पर सवार चारों लोग इधर-उधर जा गिरे. मानिकपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया

गौरतलब है कि कोरबा शहर के अधिकांश व्यवसाई दुकान से सामान निकाल कर सड़क के किनारे रख देते हैं इनकी गाड़ियां भी सड़क के किनारे ही रखी होती हैं जिसके कारण सड़क और सकरी हो जाती है। ऐसी दशा में दुर्घटना होना स्वाभाविक है। जिम्मेदार विभाग के लोग इस मामले में हाथ डालने से न जाने क्यों परहेज करते हैं