दो बाइक टकराई, एक की मौत, देखिए लाइव वीडियो

0
52

दो बाइक टकराई, एक की मौतScreenshot 20260117 145229 Gallery

खेत से वापस लौट रहे किसान की बाइक को सामने से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। इस घटना में किसान की मौत हो गई वहीं दूसरी बाइक के सवार को भी चोट आई है

कोरबा जिले के करतला थाना अंतर्गत ग्राम सिंदरीपाली निवासी 65 वर्षीय जगदीश साहू सुबह खेत से वापस लौट रहा था तभी उसकी बाइक को सामने से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जगदीश साहू को उसके बेटे प्रेम साहू और गांव के अन्य लोग मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वही जगदीश साहू की गाड़ी को ठोकर मारने वाले नोंबिरा निवासी अनिल को भी काफी चोट आई है